बांदा। राजकीय महिला डिग्री कालेज में 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कई प्रतियोगिताएं हुईं। छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई गई। रंगोली में प्रीति कुशवाहा प्रथम, दीप्ती देवी द्वितीय, गुड़िया तृतीय रहीं। स्लोगन में प्रतीक्षा व अफसरी संयुक्त रूप से प्रथम आईं। शीला देवी द्वितीय और कोमल व वंदना जड़िया तृतीय रहीं।
मेहंदी में इरा खान, शिवांगी निरझरिया व सुप्रिया गुप्ता और पोस्टर में अफसरी, शोभा देवी व कहकशां मंसूरी प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। प्राचार्य दीपाली गुप्ता व स्वीप प्रभारी डॉ. सबीहा रहमानी ने छात्राओं को शपथ दिलाई। डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. अंकिता, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. माया, डॉ. जेबा खान, डॉ. सपना सिंह, डॉ. विनोद सिंह चंदेल, डॉ. राजनारायण, डॉ. जय चौरसिया, डा. शशिभूषण मिश्र आदि मौजूद थे। एबीएसए जगत सिंह राजपूत ने राजकीय इंटर कॉलेज में नवनियुक्त महिला अध्यापकों को मतदाता जागरुकता शपथ दिलाई।
इस मौके पर विधु त्रिपाठी, भास्कर आदि मौजूद थे। राजकीय हाईस्कूल, बड़ोखर बुजुर्ग गांव में प्रधानाचार्य डॉ. शशि मिश्रा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाल ग्रामीणों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। चुनावी पाठशाला व लूडो खेल से निर्वाचन की जानकारी दी। कव्वाली भी हुई। इस मौके पर वोटर आईडी की जानकारी भी दी गई। कव्वाली में रानू, शैली, नीलिमा, प्रतिमा, सुमन शामिल रहीं। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य विमला रानी, मांसी ओमर, नीलम श्रीवास, सलमान खां, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।