गिरवां। जनपद के दो खिलाड़ियों का 9वीं इंडसइंड बैंक नगेश ट्रॉफी 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश की नेत्रहीन क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।
मुरवां निवासी दिनेश कुमार को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि बबेरू निवासी शिव नरेश प्रजापति टीम सदस्य चुने गए हैं। यूपी कैब के सचिव अनीस रजा ने यह सूचना जारी की। भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की 14 सदस्यीय टीम हिस्सा लेगी।
टीम को ग्रुप-ई में रखा गया है। इसके लीग मैच 26 से 30 अक्तूबर तक अंबाला-चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। दिनेश कुमार भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं और पहले भी कई राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों के चयन से जिले सहित पूरे बुंदेलखंड में खुशी का माहौल है।