दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र कमेटी के द्विवार्षिक चुनाव
में सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई। शुक्रवार को मंदिर
के आचार्य पुष्प दंत सागर सभागार में आयोजित सादे समारोह में पदाधिकारियों
ने शपथ ग्रहण की।
समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी श्रेयांश कुमार जैन ने की।
भरोसा
दिलाया कि समिति को वे अपना सहयोग देते रहेंगे। समारोह का संचालन कर रहे
सुरेश चंद्र जैन ने अतिशय क्षेत्र की स्थापना व निर्माण पर प्रकाश डाला।
शपथ
लेने वाले नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन
(जयहिंद भइया), उपाध्यक्ष प्रकाशचंद्र जैन (मफतलाल) व पुष्पेंद्र कुमार जैन
(जैना ज्वेलर्स), महामंत्री सनत कुमार जैन (लालाजी), मंत्री कैलाश चंद्र
जैन (बिजली विभाग), कोषाध्यक्ष सुरेशचंद्र जैन (बैंक वाले), आडीटर आशीष
कुमार जैन (बिजली विभाग), प्रबंधक शैलेंद्र कुमार जैन, उप प्रबंधक दिलीप
कुमार जैन (बबलू) और लगातार पांचवीं बार मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार जैन
(बिट्टू) शामिल हैं। उप मीडिया प्रभारी सौरभ जैन (नगर पालिका) चुने गए हैं।
संरक्षक मंडल में इंद्रपाल जैन, शिखरचंद्र जैन, रतनचंद्र जैन,
पारस कुमार जैन, प्रकाशचंद्र जैन (मामा), चौधरी वीरेंद्र कुमार जैन को
शामिल किया गया है।