कीचड़युक्त दुरेड़ी मार्ग में यूं गुजरते हैं लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। मध्य प्रदेश के गांवों से जोड़ने वाले दुरेड़ी मार्ग की हालत बदतर हो गई है। बारिश से दलदल में तब्दील इस सड़क पर पैदल चलना मुश्किल है। एकलव्य महाविद्यालय समेत परिषदीय व निजी विद्यालयों में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं की ड्रेसें खराब हो रही हैं।
करछा, दौलतपुर, कांशीपुर, काशी पुरवा, इटवा, लोहरा, हीरा पुरवा समेत कई गांवों के लोगों को इसी सड़क से गुजरना पड़ता है। कीचड़ से लोगों को परेशानी हो रही है। बाइक सवार आए दिन इसमें फंसकर गिर रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क निर्माण की मांग की।