फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने किया वित्तमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 26 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आम आदमी पार्टी ने यहां प्रदर्शन किया। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के विरुद्ध नारे लगाए। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में जेटली को केंद्रीय मंत्रिमंडल से निकाल बाहर करने की मांग की।
विज्ञापन


शनिवार को पार्टी के जिला संयोजक अवधेश कुमार सिंह और सचिव अवधेश कुमार गुप्ता की अगुवाई में कलेक्ट्रेेट और अशोक लाट में प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया।

आरोप लगाया कि दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन में 14 साल तक अध्यक्ष रहे अरुण जेटली ने घोटाले, भाई-भतीजा वाद और रिश्वतखोरी की। स्टेडियम के नवीनीकरण में फर्जी कंपनियों को ठेका दिया।
विज्ञापन


एक लैपटॉप का दैनिक किराया 16 हजार और प्रिंटर का तीन हजार रुपये दिया। पूजा की थाली का भुगतान पांच हजार रुपये चहेतों को किया।

ज्ञापन और प्रदर्शन में पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अल्ताफ अली, अशफाक अहमद, पंकज सिन्हा, पवनेश कुमार (बबेरू), द्वारिका प्रसाद चौरसिया, संदीप पांडेय (बबेरू), राज कुमारी (किन्नर), योगराज सिंह, धीरेंद्र पांडेय, जितेंद्र चौहान, प्रेमलता शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें