फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना ही ‘बोया’ नहीं, ‘काट’ पाए डीएम हीरा लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। फसल काटने के मौसम से पहले ही ‘बेमौसम’ हुए तबादले से डीएम हीरा लाल अपनी ही बोयी फसल ‘काट’ नहीं पाए। अपने बंगले में पौने दो हेक्टेयर से ज्यादा बंजर जमीन को खेत और फुलवारी में तब्दील करके यहां अरहर, गेहूं, लाही और सब्जी की फसल खड़ी कर दी। यह लहलहा रही है लेकिन फसल कटाई के पहले ही डीएम की विदाई हो गई। बंगले में नए ‘बागवां’ आ गए।
विज्ञापन

डीएम के बंगले का रकबा काफी बड़ा है। इसमें आवासीय बिल्डिंग के इर्दगिर्द कुछ इलाके को छोड़कर शेष बंगला परिसर जंगल जैसा था। ‘आया राम-गया राम’ की तर्ज पर चंद महीनों के लिए आते रहे डीएम ने बंगले के जंगलों पर तवज्जो नहीं दी। अगस्त 2018 में आए डीएम हीरा लाल ने जहां सार्वजनिक रूप से कई अजब-गजब अभियान और इवेंट चलाए वहीं बंगले को बदल डाला। झाड़ियां कटवाकर खेत-तालाब, फुलवारी बगिया, गोशाला आदि बनवा दी। खेतों में अरहर, गेहूं, लाही लहलहा रही है। यह सारी फसलें इन दिनों पूरे दर्शनीय हैं। अरहर और सरसों फूल रही हैं। गेहूं भी बढ़त पर है। अगले महीने इनके कटने की बारी है। उधर, विभिन्न सब्जियां और गुलाब व दहेलिया के फूलों की बगिया तैयार है लेकिन अब बंगले का ‘बागवां’ बदल गया है। फसलों की कटाई के पहले ही डीएम हीरा लाल की विदाई हो गई। मंगलवार को वह यहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें