फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी की लगेंगी 39 अस्थायी दुकानें

विज्ञापन
जीआईसी में पटाखों के लिए दुकान बनाते मजदूर। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। दीपावली के लिए इस बार आतिशबाजी की 39 अस्थायी दुकानें लगेंगी। प्रशासन ने पूर्व में जारी परमिट धारकों को ही इस वर्ष भी अनुमति दी है। तीन दिन वाला विशेष परमिट दीपावली तक प्रभावी रहेगा। दुकानदारों ने शहर के जीआईसी ग्राउंड में दुकानों की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इनके अलावा तीन स्थायी लाइसेंस धारक हैं। धनतेरस की पूर्व संध्या पर बुधवार को देर रात तक ग्राउंड पर दुकानों के ढांचे तैयार करने का काम जारी था। उधर, परमिट धारकों ने ग्राहकों को लुभाने वाली विभिन्न आतिशबाजियां मंगाई हैं। अस्थायी बाजार 12 से 14 नवंबर तक चलेगा।
आतिशबाजी बनाने के 10 लाइसेंस निरस्त
शर्तें पूरी न करने पर जिले के दस आतिशबाज अब पटाखे नहीं बना पाएंगे। जिला प्रशासन ने इनका लाइसेंस/परमिट तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। हालांकि आतिशबाजी बेचने की अनुमति को बहाल रखा है।
विज्ञापन

डीएम आनंद कुमार सिंह ने खैराती खां पुत्र नन्हे खां (मर्दननाका), मोहम्मद फैय्याज पुत्र मोहम्मद अजीज (मर्दननाका), मोहम्मद रशीद पुत्र मोहम्मद अजीज (मर्दननाका), अकबर अली पुत्र आबिद अली (कमासिन), केशव प्रसाद पुत्र रामलाल (अतर्रा), गामा उर्फ मोहम्मद मुस्तफा पुत्र रहमत उल्ला (बदौसा), रशीद खां पुत्र सिद्दीक खां (ओरन), फूलमती पत्नी भूरेलाल (अतर्रा), अली हसन पुत्र सुभानी (बबेरू) और रज्जब अली पुत्र गाजी खां (बबेरू) का आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस निरस्त किया है।
आग से निपटने को अग्निशमन विभाग तैयार
अग्निशमन विभाग के क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि दीपावली पर आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग पूरी तरह से तैयार है। 24 घंटे अग्निशमन की गाड़ियां और स्टाफ मुस्तैद रहेगा। संसाधन और स्टाफ की कमी आड़े नहीं आएगी।
पटाखा बाजार जीआईसी मैदान पर लगेगा। अस्थायी आतिशबाजी बिक्री का लाइसेंस जारी किया जा रहा हैै। दुकानों में कोरोना गाइड लाइन और सुरक्षात्मक उपायों के साथ पटाखों की बिक्री होगी।-संतोष बहादुर सिंह, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें