बांदा। सावन के चौथे और आखिरी सोमवार पर भगवान शिव के जलाभिषेक को लेकर प्रशासन ने एक बार फिर से कमर कस ली है।
रविवार की रात से कांवड़ लेकर निकले वाले भक्तों के लिए पुलिस ने रास्तों पर यातायात को नियंत्रित किया है और मंदिरों में सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
शहर के वामदेश्वर मंदिर में सबसे अधिक भक्त अपने आराध्य के जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। हालांकि तीसरे सोमवार के मुकाबले चौथे सोमवार को अधिक भीड़ नहीं होती है लेकिन भक्त दूर-दूर से कांवड़ में गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचते हैं। इसके लिए वह सोमवार की शाम से यात्रा शुरू करते हैं और पूरी रात चलकर बांदा स्थित वामदेश्वर मंदिर पहुंचते हैं।
मुख्यालय में चित्रकूट मार्ग से सबसे अधिक कांवड़िये पहुंचते है। ऐसे में इस मार्ग पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। जबकि हल्के वाहनों को सावधानी के साथ आवागमन की अनुमति प्रशासन ने दी है। पुलिस विभाग की ओर से सभी शिवालयों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।