फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गुढ़ाकलां में शनिवार को उमड़े श्रद्धालु, हनुमान प्रतिमा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Sat, 23 May 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 11 मंदिर में स्थापित प्राचीन हनुमान प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
नरैनी। तहसील क्षेत्र के गुढ़ाकलां गांव स्थित करीब दो सौ वर्ष पुराने प्राचीन सिद्ध हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ मास के मंगल व शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को उत्तर प्रदेश एवं सीमांत मध्य प्रदेश के बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों व बुजुर्गों के अनुसार मंदिर में स्थापित सिद्ध हनुमान जी की मूर्ति प्राकृतिक है। बताया कि करीब दो सौ वर्ष पूर्व मिट्टी की खुदाई के दौरान एक कुम्हार को यह मूर्ति मिली थी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने आस्था के चलते मूर्ति को एक छोटे मंदिर में स्थापित कर पूजा शुरू की। समय के साथ श्रद्धा बढ़ती गई और जनसहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया, जहां विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार लोकसभा, विधानसभा और ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान भी विभिन्न प्रत्याशी मंदिर पहुंचकर सिद्ध हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं। गुढ़ाकलां मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अशोक राजपूत ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा को शुरू हुआ मेला एक माह तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें