फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नामांकन में शिथिलता पर खंड शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई, वेतन रोकने के निर्देश

Sat, 23 May 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिला बेसिक शिक्षाधिकारी और जिला समन्वयक वार्डन ने भी भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना और आवश्यक निर्देश जारी करना था।
विज्ञापन




बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। सीडीओ ने निर्देश दिए कि दिव्यांग सुलभ शौचालय, सुरक्षित बाउंड्री और मुख्य गेट का निर्माण कार्य अगले 15 दिनों के भीतर पूरा किया जाए। इसके अतिरिक्त, विद्यालयों के परिसरों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन और एलटी विद्युत लाइनों को हटाने के लिए सभी विद्यालयों की एक अद्यतन सूची तैयार कर संबंधित विभाग को शीघ्र भेजने के निर्देश दिए गए। शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा के दौरान, कम उपस्थिति दर्ज करने वाले कार्मिकों के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी करने को कहा।



शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए नवीन नामांकन और पीएमश्री विद्यालयों में नामांकन की प्रगति की समीक्षा में, टाउन बांदा, कमासिन और बिसण्डा ब्लॉकों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक पाई गई। उन्होंने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों के वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। अन्य खंड शिक्षा अधिकारियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं और यदि 15 दिनों के भीतर अपेक्षित प्रगति नहीं होती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई के लिए प्रस्ताव जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें