फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मचारिणी के जयकारों से गूंज उठे देवी मंदिर

विज्ञापन
सिंहवाहिनी मंदिर में देवी का आकर्षक शृंगार। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मंदिरों में ब्रह्मचारिणी देवी का पूजन अर्चन किया गया। सुबह से महेश्वरी देवी, काली देवी, सिंहवाहिनी, चौसठ जोगिनी, महामाई, मरही माता आदि मंदिरों में जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। अपनी बारी आने पर श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। कन्या भोज के आयोजन हुए। उधर, घरों में भी श्रद्धालुओं ने नव दुर्गा के द्वितीय स्वरूप की पूजा की।
विज्ञापन

सिद्धपीठ खत्री पहाड़ विंध्यवासिनी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता रहा। दूर-दूर से लोग देवी की ड्योढ़ी पर माथा टेकने व मन्नत मांगने पहुंचे। मेला सा नजारा रहा। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। अतर्रा मेें गौरा बाबा धाम के महंत पुरुषोत्तम दास व श्रीकृष्ण रासलीला हुई।
महंत पुरुषोत्तम दास ने बताया कि रासलीला का मंचन दस दिनों तक चलेगा। समिति अध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता, राधा बल्लभ रासलीला मंडल के संचालक त्रिलोकचंद्र महाराज व क्षेत्राधिकारी अंबुजा त्रिवेदी ने हनुमंत की प्रतिमा की पूजन कर आरती उतारी। राजेश गुप्ता, सत्यनारायण चौरिहा, राजकुमार विश्वकर्मा, भरत गुप्ता, अशीष, विवेक मिश्रा, सचिन सिंह, पवन गर्ग आदि मौजूद रहे।

महेश्वरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें