फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता और शिक्षा का संदेश भी दे रहे देवी पंडाल

Tue, 26 Sep 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बांदा शहर में दुर्गा प्रतिमा पंडाल में स्कूल चलो अभियान की प्रेरणा दायक लगाई गई पट्टिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवरात्र में भक्तों ने मां दुर्गा के पांचवें दिन स्वरूप स्कंदमाता की पूजा अर्चना की। मंदिरों में दर्शन किए। उधर, शहर में जगह-जगह सजाए गए दुर्गा पंडालों में झांकियों से स्वच्छता और स्कूल चलो अभियान की भी प्रेरणा दी जा रही है।
विज्ञापन


अलीगंज स्थित प्राचीन काली मंदिर में महिलाओं के सोलह शृंगार के सामानों से माता का दरबार सजाया गया। महेश्वरी देवी मंदिर सुबह से रात तक श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। कटरा स्थित सिंहवाहिनी मंदिर में गुलाब के फूलों व मेवे और खाईंपार स्थित चौसठ जोगिनी मंदिर में गुलाब की कलियों व मेवे से प्रतिमा का शृंगार किया गया। दिन भर कन्या भोज और प्रसाद वितरण का सिलसिला चला।

घरों में भी कन्या भोज के आयोजन शुरू हो गए। उधर, खत्री पहाड़ विंध्यवासिनी में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ओरन में तिलहर माता मंदिर में भक्तों ने हवन-पूजन किया। कन्या भोज व भंडारा हुए। बबेरू में बाकल देवी व मां मढ़ी माई मंदिर और अतर्रा में गौराबाबा धाम समेत अन्य देवी मंदिरों में मां के जयकारे गूंजे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें