फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नेपाल के देवा थापा ने राजस्थान के राजू को दी पटखनी

विज्ञापन
दंगल में पहलवानों से हाथ मिलवाते विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी।  - फोटो : दंगल में पहलवानों से हाथ मिलवाते विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी।
विज्ञापन
राजापुर। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुपौली के सिद्ध आश्रम शिव बाबा में दंगल व मेला का आयोजन हुआ। इसमें पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। दर्शकों ने भी खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन


मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया। सबसे अच्छी कुश्ती नेपाल के पहलवान देवा थापा व राजस्थान के पहलवान राजू के बीच हुई। इसमें देवा थापा विजयी रहे। इसी तरह अलीगढ़ के पहलवान आदिल ने हरियाणा के सिंकदर, मथुरा के विवेक ने हरियाणा के गोलू को, दिल्ली के प्रवीण ने कौशांबी के अल्पपेश और कौशांबी के अरविंद ने मथुरा के विवेक को हराया। मेला आयोजक ने पहलवान रामअवतार तिवारी को गदा भेंट की। इसके बाद विजयी पहलवानों को दंगल समिति के अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बसपा नेता मयंक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें