जेल में फोन से अपने परिजनों से बात करते बंदी।
- फोटो : BANDA
बांदा। लॉकडाउन से मुलाकात बंद होने पर जेल बंदी टेलीफोन के जरिए अपने परिजनों से खैरियत ले रहे हैं। गुरुवार को जेल अधिकारियों की मौजूदगी में तीन दर्जन बंदियों ने अपने परिजनों से बातचीत की।
कारागार अधीक्षक आरके सिंह ने बताया कि टेलीफोन बूथ पर प्रत्येक बंदी दो सप्ताह में एक बार मात्र तीन मिनट तक परिजन से बात कर सकेंगे। पहले दिन 35 बंदियों को इसका लाभ मिला। कोई शुल्क नहीं लिया गया। उधर, न्यायालय के आदेश पर एक बंदी को आठ सप्ताह की अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है।