फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 1.6 एमएम बारिश के बावजूद दिनभर उमस ने किया बेहाल

Thu, 09 Jul 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो दिन की मानसूनी बारिश के बाद तीसरे दिन जिले में महज 1.6 एमएम वर्षा दर्ज की गई। बारिश थमने के बावजूद पूरे दिन उमस बनी रही। हवा में 83 प्रतिशत नमी रहने के बाद भी लोग गर्मी से परेशान दिखे और पसीना पोंछते नजर आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हवा पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। नमी अधिक होने के कारण उमस से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान बुधवार की तुलना में तीन डिग्री बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री घटकर 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि एवं मौसम विज्ञानी डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि जिले में मामूली बारिश हुई है। हवा में नमी बढ़ने से उमस अधिक रही। यह मौसम खेती-किसानी के लिए लाभदायक है। किसानों को धान की बेहन की रोपाई कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें