फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती जल्द: डिप्टी सीएम

Tue, 05 Dec 2023 09:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। मंडलीय चिकित्सालय में चिकित्सकाें की तैनाती की स्वीकृति कर दी गई है। जल्द चिकित्सालय में चिकित्सक उपलब्ध होंगे। यह जानकारी पैलानी तहसील सभागार में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक के दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दी।
विज्ञापन




मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएचसी एवं सीएचसी का निरीक्षण करें। सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित रखे जाएं। मरीजों की आवश्यक जांच एवं निःशुल्क दवाएं अस्पताल से उपलब्ध कराईं जाएं, बाजार की दवा न लिखी जाएं। सभी सेंटरों में आवश्यक दवाओं सहित कम्प्यूटर आदि की व्यवस्था हो। चिकित्सालयों में जहां चिकित्सकों कमी है, वहां पर आउट सोर्सिंग से चिकित्सक रखे जाएं।

आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनानेे के कार्य में तेजी लाई जाए। हमीरपुर में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने की गति धीमी होने पर नाराजगी जताई। महोबा के सभी हेल्थ वेलनेस सेंटरों को चालू रखने के निर्देश दिए। कहा कि चिकित्सालयों के भवनों की आवश्यकता अनुसार मरम्मत कराई जाए। उपकरण, फर्नीचर सहित सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखीं जाएं। उन्होंने ओटी मेें सभी आवश्यक व्यवस्थाएं रखने के भी निर्देश दिए। मेडिकल काॅलेज में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन




जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष भाजपा संजय सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, अपर निदेेशक स्वास्थ्य अभय सिंह सहित मण्डल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें