बांदा। डेंगू और बुखार से दो की मौत हो गई। कनवारा गांव निवासी पीयूष (17) पुत्र कमलेश को चार दिन से बुखार था। जिला अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर परिजन दो दिन पहले उसे कानपुर ले गए। मंगलवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक कालूकुआं स्थित सरस्वती ज्ञान प्रकाश मंदिर में 11वीं का छात्र था। एक अन्य घटना में बबेरू सीएचसी क्षेत्र के उमरी गांव की कमला (17) पुत्री विजय बहादुर को एक सप्ताह से बुखार था। बुखार में ही वह नवरात्रि व्रत पर थी। बुधवार को परिजन उसे जिला अस्पताल लाए यहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।