फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 11 लोगों में डेंगू की पुष्टि, संख्या पहुंची 378

Thu, 23 Nov 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पैथोलॉजी जांच में बुधवार को 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि की गई। यह सभी मरीज ओपीडी में आए थे। इन सभी का इलाज किया जा रहा है। पैथोलॉजी में जांच कराने वाले मरीजों की लाइन लगी रही। डेंगू से अब तक मिलने वाले मरीजों की संख्या 378 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में बुधवार को 227 मरीजों ने अपनी जांच कराई। यहां डेंगू लक्षण वाले 24 मरीजों की डेंगू जांच की गई। जिसमें गोयरा मुगली गांव निवासी बहन-भाई इमामन (18) व इरशाद (20), इसी गांव की रुखसार (16), जिला अस्पताल शिविर निवासी त्रिशा (8), कुशवाहा नगर अतर्रा चुंगी निवासी निशा (14) में डेंगू की पुष्टि हुई। इसी तरह छाबी तालाब निवासी अर्जुन (17), पखौरा खुर्द हमीरपुर निवासी अन्नू (10), क्योटरा मोहल्ला निवासी हर्षिता (17), मरौली गांव निवासी मां-बेटी रानी (50), व सीमा (22), छाबी तालाब निवासी जितेंद्र (25) को डेंगू की पुष्टि की गई। यह सभी मरीज ओपीडी में आए थे। पैथोलॉजी में जांच कराने वाले मरीजों की लाइन लगी रही।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के आजाद नगर व कताई मिल मोहल्ले में 96 घरों का निरीक्षण किया गया। यहां छह घरों में डेंगू लार्वा मिला। डेंगू लार्वा मिलने पर पानी से भरे पात्रों को खाली न करने पर चार घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें