फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की खरीद न होने से नाराज किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
खरीद केंद्रों के बाहर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मंडी समिति के विपणन केंद्र में गेहूं खरीद न होने और बारिश में फसल भीगकर खराब होने के अंदेशे से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गेहूं को गीला बताकर लौटाया जा रहा है। किसानों के तेवर देखकर अधिकारियों ने हस्तक्षेप करते हुए उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडी समिति में मवई गांव के किसान राम दयाल ने बताया कि वह तीन दिनों से गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्राली लिए क्रय केंद्र में खड़ा है। शुक्रवार को नंबर आया तो गेहूं को गीला बताकर केंद्र प्रभारी ने खरीदने से मना कर दिया। उधर, पचनेही गांव के किसान रामभवन ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्रों में व्यापारियों का गेहूं खरीद कर लक्ष्य पूरा किया जा रहा है।
किसानों के गेहूं को खराब, पतला और गीला बताकर लौटाया जा रहा है। किसानों के प्रदर्शन से करीब एक घंटे तक खरीद प्रभावित रही। सूचना पर पहुंचे जिला विपणन अधिकारी गोविंद उपाध्याय ने किसानों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पचनेही के किसान घुना व कीड़ा लगा गेहूं बेचने के लिए केंद्र प्रभारी पर दबाव बना रहे थे। केंद्र प्रभारी ने मना किया तो प्रदर्शन शुरू कर दिया। विपणन अधिकारी ने दलील दी कि घुने व कीड़ेयुक्त गेहूं से गोदाम में रखा अन्य गेहूं खराब हो सकता है।

ट्रैक्टर ट्राली में लदा गेहूं को बारिश से बचाने के लिए डाली गई पॉलिथिन।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें