फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सिर पर सिलिंडर रखकर किया प्रदर्शन

Sat, 14 Mar 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में कमी के विरोध में अपने सिर पर खाली गैस सिलिंडर रखकर अनोखा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार से गैस सिलिंडर की मूल्य वृद्धि तत्काल वापस लेने, सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और दरें आम आदमी की पहुंच में रखने की मांग की। नोमानी ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह भाजपा सरकार के खौफ से सहमा हुआ है और इफ्तार पार्टियों में व्यस्त है। जिससे जनता लावारिस महसूस कर रही है। विपक्ष को जनता के संघर्ष से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें