फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन व सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बांदा। रोडवेज कर्मचारियों ने प्रांतीय आहवान पर गुरूवार को डिपो परिसर में प्रदर्शन कर गेट मीटिंग की। प्रदेश व क्षेत्रीय समस्याओं से संबंधित 16 सूत्रीय मांग पत्र क्षेत्रीय प्रबंधक चित्रकूटधाम मंडल को सौंपा। समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग की। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि 19 दिसंबर को लखनऊ में प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष आके वर्मा ने कहा कि प्रदेश में अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन से परिवहन निगम निरंतर घाटे में जा रहा है। अधिकारी चालक व परिचालकों को दोषी ठहराते हुए कार्रवाई कर रहे है। क्षेत्रीय मंत्री तारिक हुसैन ने चालक व परिचालक के विरूद्ध की जाने वाली कार्रवाई वापस लिए जाने की मांग की।
संरक्षक सुदामा प्रसाद ने संविदा कर्मचारियों की प्रोत्साहन राशि का जल्द भुगतान करने व कार्यशालाओं की क्षमता बढ़ाने की बात कही। गेट मीटिंग में शिवशरण सिंह, सुनील दोहरे, कमिल कश्यप, आरिफ खां, ओपी वर्मा, रणविजय सिंह, शैलेंद्र पांडेय सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें