बांदा। अयोध्यावासी वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग को लेकर बुधवार को समाज के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे।
प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने के साथ उत्पीड़न रोकने के लिए एससी-एसटी एक्ट की तर्ज पर वैश्य एक्ट बनाने की मांग की गई।
प्रदर्शन में प्रमोद गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राजू वृंदावन वैश्य, अजीत गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, विवेकानंद गुप्ता, रत्नेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, वंदना गुप्ता, पार्वती गुप्ता और सरोज गुप्ता मौजूद रहे। (संवाद)