मुख्यमंत्री से बातचीत करतीं विधायक नरैनी ओममणी वर्मा।
- फोटो : जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे मरीज।
नरैनी। रेफर सेंटर बन चुके जिला महिला चिकित्सालय में 24 घंटे महिलाओं को प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। क्षेत्रीय विधायक ओममणी वर्मा ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर यह मांग रखी। इसके अलावा क्षेत्र में अधूरे और अति महत्वपूर्ण नव निर्माण कार्यो को कराने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया।
विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिला महिला चिकित्सालय में सुबह आठ बजे से अपरान्ह दो बजे तक प्रसव कराए जाते हैं। इसके बाद आने वाली गर्भवती महिलाओं को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया जाता हैं, लेकिन वहां प्रसव की सुविधा हर समय नहीं मिल पाती है। अस्पताल में स्टाफ की कमी नहीं है। जनहित को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के अन्य सरकारी चिकित्सालयों की तरह बांदा में भी 24 घंटे सुविधा दी जाए। इसके अलावा संत कबीरदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, रंज नदी में शाहपाटन-कुइयां कगार घाट पर पुल निर्माण आदि की मांग की।