फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने दीपा सिंह गौर को बनाया प्रत्याशी

Sat, 19 Dec 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कई दिनों तक चली कशमकश और खींचतान के बाद अंतत: सपा हाईकमान ने बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दीपा सिंह गौर का नाम तय कर दिया। इसी के साथ सपा के राजनीतिक गलियारों में प्रत्याशी को लेकर चल रही कयासबाजियों पर विराम लग गया।
विज्ञापन


दीपा सिंह सपा के वरिष्ठ नेता और छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह गौर की पत्नी हैं। मौजूदा में जिला पंचायत सदस्य होने के साथ ही वह पूर्व में भी वर्ष 2000 और 2005 में जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं।

जिला पंचायत संचालन समिति सदस्य भी रह चुकी है। सपा हाईकमान द्वारा अध्यक्ष पद के लिए मांगे गए आवेदनों में चार आवेदकों में श्रीमती गौर भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह डीडीसी वार्ड-10 (तिंदवारी द्वितीय) से सदस्य हैं। 41 वर्षीय दीपा की शैक्षिक योग्यता बीए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें