अतर्रा। बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष नंदकिशोर कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। इसमें कोरोना वायरस के चलते बुंदेलखंड के किसान, मजदूर एवं गरीबों को देखते वकालतनामा निशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने समर्थन किया। साथ ही अब वकालतनामा 20 रुपये कर दिया गया है।
बैठक में बताया गया कि अभी तक वकालतनामा 200 रुपये का मिलता था। बैठक में पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राठौर, महासचिव मनोज द्विवेदी, सुशील गुप्ता, अनपत सैनी, अवधेश तिवारी, ब्रह्मदत शुक्ला, चंद्रपाल यादव, राजेश द्विवेदी, दिलदार वर्मा, मंगल सिंह, संतोष द्विवेदी, एल्डर्स कमेटी चेयरमैन राम किशोर तिवारी, बृजमोहन सिंह राठौर, राजेंद्र कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, सहित उपस्थित रहे।