फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

Sat, 11 Mar 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव नतीजे आने में अब सिर्फ 24 घंटे हैं। ईवीएम में कैद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आते ही कोई होली में ‘दीवाली’ मनाएगा तो कहीं सन्नाटा और मायूसी छाएगी। हालांकि प्रशासन और पुलिस की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मतगणना पंडाल तैयार हैं।
विज्ञापन


चारों विधान सभा सीटों के लिए मंडी समिति के लंबे-चौड़े नीलामी चबूतरों में शनिवार को वोटों की गिनती होगी। मतगणना पंडाल तैयार हैं। हरेक में 14-14 टेबिल लगाई गई हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए 2-2 टेबिल अलग लगाई गई हैं। बांदा सदर में पोस्टल बैलेट की तीन टेबिल हैं।

शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डा.सरोज कुमार व पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्रा समेत उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम गंगाराम गुप्ता और अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा ने पंडालों का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम देखे। सिटी मजिस्ट्रेट रामेश्वरनाथ तिवारी, उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह (सदर), सुरेंद्र प्रसाद यादव (बबेरू) आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


मतगणना शनिवार को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। निर्वाचन विभाग इसकी तैयारियों में जोरशोर से लगा है। टेबिलें लगा दी गई हैं। टेबिल से कुछ दूर बैरीकेडिंग और तारों का जाल बांधकर प्रत्याशियों के मतगणना एजेंटों को बैठाने की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मतदान कार्मिकों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि विजय जुलूस जैसा कोई भी जश्न प्रतिबंधित है। किसी भी दल या प्रत्याशी के समर्थकों को मतगणना स्थल से दो किलोमीटर दायरे तक इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा।

तीन सुरक्षा घेरे में रहेगा मतगणना स्थलः विधान सभा चुनाव मतगणना में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा के पुख्ता और कडे़ इंतजाम किए हैं। मतगणना स्थल के लिए तीन सुरक्षा घेरे बनाए गए हैं। मंडी समिति की बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी 206 कांस्टेबिल और 10 हेड कांस्टेबिलों के कंधों पर होगी। दूसरे सुरक्षा घेर में चार क्षेत्राधिकारियों के साथ 13 निरीक्षक समेत 43 उप निरीक्षक तैनात रहेंगे। तीसरे और अंतिम सुरक्षा घेरा में दो कंपनी अर्द्धसैनिक तथा एक कंपनी पीएसी जवान संभालेंगे। पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मतगणना तक बंद रहेगा मार्गः मतगणना स्थल मंडी समिति मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। चुनाव सेल प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि कालू कुआं से तिंदवारी बाईपास तक कोई भी वाहन नहीं आ-जा सकेगा। मतगणना खत्म होने के बाद ही वाहनों को निकलने की छूट होगी। सिर्फ पास धारकों को ही आने-जाने की अनुमति दी गई है।

पार्किंग में खड़े होंगे वाहनः मतगणना स्थल के अंदर प्रत्याशी या अभिकर्ता तथा गणना कर्मी अपने वाहन नहीं ले जा सकेंगे। प्रशासन ने अस्थाई वाहन पार्किंग स्थल बनाए हैं। लड़ाका पुरवा में प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता वाहन खड़ा करेंगे। जबकि गणना कर्मियों के वाहन मंडी समिति के बाहर बने पार्किंग स्थल पर खड़े होंगे।

पार्टी कार्यालयों में तैनात रहेगा फोर्सः विधान सभा चुनाव नतीजों के 24 घंटे बाद ही होली ने प्रशासन को चौकन्ना कर दिया है। जीत के जश्न में या हार की खुन्नस में होलियारे कुछ भी बवाल कर सकते हैं। ऐसे में पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने सभी थानाध्यक्षों और अन्य पुलिस कर्मियों को पूरी चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। इसी के चलते सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों में एक उप निरीक्षक समेत चार सशस्त्र सिपाही तैनात किए गए हैं। उप निरीक्षक के साथ सिपाही पूरे समय तक बसपा, भाजपा, सपा और कांग्रेस कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें