फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदे ट्रकों ने सड़कें कीं जाम

Sat, 11 Mar 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
शुक्रवार को अतर्रा से गुजर रहे बालू के ट्रक। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सीमावर्ती मध्य प्रदेश की खदानों से हजारों की संख्या में रोजाना बालू लेकर यहां से गुजर रहे ओवरलोड ट्रकों ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे समेत अन्य मार्गों पर अफरा-तफरी पैदा कर दी। बालू भरे सैकड़ों ट्रक दिन में ही निकल पड़ने से करतल, नरैनी, अतर्रा इत्यादि में जगह-जगह जाम लग गया। बताया जा रहा है कि यह ट्रक रोजाना करतल, नरैनी, गिरवां आदि रूटों से होकर अतर्रा और बांदा शहर से गुजरते हुए प्रदेश के विभिन्न शहरों में जाते हैं।
विज्ञापन


पुलिस सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक इन्हें रोके रहती थी। ताकि दिन में कोई दुर्घटना न हो। रात भर इन ट्रकों की धमाचौकड़ी रहती थी। शुक्रवार को पुलिस ने इन ट्रकों को दिन में ही खदेड़ दिया।

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक डॉ.श्रीपति मिश्र ने दो दिन पूर्व सभी पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिया था कि मध्य प्रदेश से बालू लेकर यहां से गुजरने वाले ट्रकों के मामले में हाईकोर्ट के आदेशों का पालन किया जाए।
विज्ञापन


गुरुवार की रात करीब 9 बजे एसडीएम नरैनी और कोतवाली प्रभारी ने करतल मार्ग पर बालू के ट्रकों को रोक दिया। नतीजे में करीब पांच किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। शुक्रवार सुबह 11 बजे बालू ठेकेदारों और सिंडीकेट से बातचीत के बाद ट्रकों को जाने की हरी झंडी दे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें