फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मृतक शिक्षक कराएंगे बोर्ड परीक्षा, ड्यूटी आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बेसिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा कराने में मृतक व स्थानांतरित शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी है। जिसकों लेकर सोमवार को बडोखर ब्लाक में ड्यूटी कार्ड वितरण के दौरान शिक्षकों ने खासा हंगामा किया गया। बाद में संशोधित सूची जारी की गई।
विज्ञापन


जिले में एक हजार से अधिक परिषदीय शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। इसमें बडोखर ब्लाक के 282 शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगाई गई है। मजे की बात तो यह है कि विभाग ने बोर्ड परीक्षा कराने के लिए न केवल दिव्यांग, बीमार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। बल्कि मृतक व स्थानांतरित शिक्षकों की भी ड्यूटी लगा दी है। शिक्षकों ने बताया कि छनेहरा के शिक्षक मोवीन की करीब छह माह पहले मौत हो गई थी। जिनके नाम ड्यूटी कार्ड जारी किया गया है। इसी प्रकार शिक्षिका सपना का दो माह पहले अन्य ब्लाक खंड स्थानांतरण कर दिया गया है।
विभाग ने उनकी भी ड्यूटी लगा दी। सोमवार को ड्यूटी कार्ड वितरण के समय शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में खासा हंगामा किया। बाद में संशोधित सूची जारी की गई। शिक्षकों को यह भी आरोप है कि ड्यूटी काटने के नाम पर सुविधा शुल्क लिया गया। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी विपिन मिश्रा का कहना है कि काम की अधिकता के कारण हो सकता है कि लिपिक शिक्षकों की सूची को अपडेट करना भूल गया हो। जानकारी मिलने पर संशोधित सूची जारी करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें