खप्टिहा कलां। ताला बंद मकान से चोरों ने साढ़े चार लाख रुपये की नकदी व पीतल के बर्तनों पर हाथ साफ कर दिया।
पैलानी थाना क्षेत्र के सबादा गांव के प्यासी डेरा निवासी लाला राम के मकान में 17 फरवरी की रात चोरों ने तीन कमरों का कटर से ताला काट कर चोरी कर ली। लालाराम ने बताया कि पुत्री प्रीति की शादी 18 मार्च को फतेहपुर के मिलियन डेरा में होनी थी। वह 17 दिन पहले पुत्री की ओली हो जाने के बाद मुंबई अपने कारोबार में चला गया था। लालाराम ने अपने मकान में दो दुकान किराए की उठाए हुए हैं। घटना के दिन जब किराएदार दुकान खोलने आए तो देखा कि में गेट का ताला टूटा पड़ा है। उन्होंने तत्काल ही परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन अंदर गए तो कमरों में अलमारी में रखे साढे़ चार लाख रुपये व पीतल के बर्तन, जेवर आदि गायब थे। थानाध्यक्ष पैलानी संदीप पटेल ने डॉग स्क्वायड तथा फॉरेंसिक टीम से जांच कराई।