फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज और मर्ज से किसान की मौत

Wed, 24 Feb 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। बीमारी और कर्ज की चिंता में किसान की मौत हो गई। उस पर ट्रैक्टर खरीदने में प्राइवेट फाइनेंसर का लगभग चार लाख रुपये कर्ज था। इलाज में भी कई लोगों से एक लाख रुपये से अधिक कर्ज ले रखा था।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के नौगवां के मजरा कुम्हारन पुरवा निवासी जुगुवा (55) के नाम 15 बीघा जमीन है। चार साल पहले उसने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से ऋण लेकर ट्रैक्टर खरीदा था। ब्याज समेत अभी चार लाख रुपये कर्ज चुकाना था।

उधर, छह माह पहले वह बीमार हो गया। तीन साल से दैवी आपदा के चलते खेती में पैदावार न होने से उसे इलाज के लिए रिश्तेदारों और गांव वालों से एक लाख रुपये से अधिक कर्ज लेना पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह घर में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के तीन पुत्र हैं। एसडीएम महेंद्र सिंह ने बताया कि लेखपाल को किसान के घर भेजकर जानकारी ली जा रही है। नियम के मुताबिक मदद दिलाई जाएगी।
.
आर्थिक तंगी में मजदूर ने दम तोड़ा
अतर्रा। आर्थिक तंगी से जूझ रहे मजदूर की हार्टअटैक से मौत हो गई। मूसानगर (वार्ड-4) निवासी गौरीशंकर कोटार्य (40) पुत्र भगवानदीन मजदूरी कर परिवार पालता था। बुधवार को सुबह उसके सीने में दर्द हुआ और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।

पुत्र अवधेश ने बताया कि पिता को कई-कई दिन काम नहीं मिलता था। इससे परिवार पालना मुश्किल हो रहा था। कोटेदार ने कई महीने से राशन कार्ड पर गल्ला नहीं दिया।
विज्ञापन


एसडीएम विनय पाठक ने बताया कि मृत्यु के कारण की जांच के बाद यथासंभव सहायता दिलाई जाएगी। कोटेदार की जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें