फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चार मंजिला इमारत का मलबा भरभरा कर गिरा, पोकलैंड चालक घायल

Fri, 06 Feb 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 12 पोकलैंड मशीन के ऊपर पड़ा इमारत का मलबा। संवाद
विज्ञापन
बबेरू। अद्भुत चौराहा के सुंदरीकरण और चौड़ीकरण के लिए चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के दौरान शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। अतिक्रमण के दौरान चार मंजिला मकान को ढहाते समय उसका मलबा पोकलैंड मशीन के ऊपर ही गिर गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। मामूली चोट आने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चालक का उपचार चल रहा है। वहीं व्यापारियों ने घटना को लेकर पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग को दोषी ठहराया।
विज्ञापन

कस्बे में सुंदरीकरण व चौड़ीकरण को लेकर शुक्रवार को तिंदवारी रोड में फैले स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी दस्ते के साथ सुबह सात बजे ही पहुंच गए। उन्होंने एक पोकलैंड और करीब आधा दर्जन जेसीबी के साथ अतिक्रमण ढहाना शुरु किया। इससे अतिक्रमण के दायरे में आ रहे दुकानदारों में खलबली मच गयी। मौके पर तमाशबीनों की बड़ी भीड़ जुट गई। बुलडोजर से ध्वस्तीकरण होते देख दुकानदार स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने में जुट गए।
इसी दौरान एक व्यापारी की चार मंजिला इमारत को गिराते समय अचानक मलबा भरभरा कर पोकलैंड मशीन के ऊपर गिरा। इससे करीब आधा घंटे तक लोगों की सांस अटकी रही। धूल का गुबार हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आनन फानन में मशीन चालक दिलीप निवासी सराय भारती को किसी तरह बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है।
विज्ञापन

वहीं व्यापारियों का कहना है कि उनके कारण ही बड़ा हादसा होते होते बचा। कई व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि तहसील प्रशासन व पीडब्ल्यूडी विभाग में दरार होने के कारण गरीब दुकानदार पिस रहे हैं। इस दौरान एसडीएम अवनीश कुमार, सीओ सौरभ सिंह तहसीलदार हेमराज सिंह, नायब तहसीलदार मनोहर, लेखपाल सहित पीडब्ल्यूडी के एई रामेंद्र सिंह, जेई अतुल विश्वकर्मा, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत सहित भारी पुलिस बल एवं पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें