फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार और संक्रमित हार गए कोरोना से जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज में 4 और संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब जिले में मृतकों की संख्या 114 हो गई। 154 नए कोरोना संक्रमित मिले और 145 मरीज स्वस्थ होगए। सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1465 हो गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सोमवार को रिपोर्ट के मुताबिक चार कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गई। इनमें सर्वोदय नगर की 30 वर्षीय युवती, गिरवां की 62 वर्षीय वृद्धा, छिरवां के 62 वर्षीय और बबेरू का 35 वर्षीय युवक शामिल हैं। उधर, सोमवार को 154 नए कोरोना रोगी पाए गए। इनमें 45 महिलाएं, 7 बच्चे और 109 पुरुष हैं।
सबसे ज्यादा 119 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र में मिले। शहर में सिर्फ 35 पॉजिटिव मरीज पाए गए। इन्हें मिलाकर अब कुल संक्रमितों की संख्या 8688 हो गई। सीएमओ डा.एनडी शर्मा ने बताया कि 145 मरीज स्वस्थ हो गए। अब तक कुल 7309 कोरोना रोगी स्वस्थ हो चुके।
विज्ञापन

शहर में मिले नए कोरोना रोगियों में मेडिकल कालेज, गायत्री नगर, आवास विकास, कृषि विश्वविद्यालय, स्वराज कालोनी और ग्रामीण क्षेत्रों में बबेरू, तिंदवारी, कमासिन, नरैनी, बिसंडा, जसपुरा के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें