फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर के करंट से युवक की मौत

Wed, 30 Aug 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
करंट से युवक मौत - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर माफी गांव में शिरोमन पाठक (35) पुत्र रामआसरे मंगलवार को सुबह घर में कूलर की सफाई कर रहा था। तभी वह करंट में चिपक गया। 11 वर्षीय भतीजे तुलसिक त्रिपाठी की निगाह पड़ी तो उसने स्विच बोर्ड से तार अलग किया। परिजन एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के भतीजे धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शिरोमन के नाम छह बीघा जमीन है। छह भाइयों में सबसे छोटा था। चार साल पूर्व शादी हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी समेत एक वर्षीय पुत्र छोड़ गया है। उधर, परिजनों ने मृतक की पत्नी को पति की मौत की खबर देर तक छिपाए रखी।

पोस्टमार्टम के बाद उसे पता चला तो वियोग में बेहोश हो गई। उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में प्रकाश (25) पुत्र कृष्ण कुमार मंगलवार को दोपहर स्विच बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रहा था। तार कटा होने से वह करंट से झुलस गया। परिजनों ने आपूर्ति बंद कर उसे करंट से अलग किया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें