फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी की टक्कर से मजदूर की मौत

Sun, 18 Mar 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pic
विज्ञापन

स्कूटी की टक्कर से वृद्ध मजदूर की मौत हो गई। एक अन्य घटना ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटनास्थल पर करीब तीन घंटे हाईवे पर यातायात ठप रहा। पुलिस ने क्रेन से दोनों ट्रकों को किनारे कर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द का कल्लू (56) पुत्र रामसेवक खुटला स्थित आरा मशीन में मजदूरी करता था। शनिवार की शाम साइकिल से घर जा रहा था। नेशनल हाईवे पर अतर्रा चुंगी के पास स्कूटी सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी और भाग निकला।

यूपी-100 पुलिस ने घायल कल्लू को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से कानपुर ले जाते समय ललौली के पास उसकी मौत हो गई। मृतक के दुकान मालिक राजेंद्र मसुरहा ने बताया कि कल्लू अविवाहित था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


उधर, रविवार को तड़के बांदा-टांडा राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित मूंगुस गांव के पास फतेहपुर की तरफ जा रहा बालू भरा ट्रक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। फतेहपुर जिले के बेरा गड़ीवा निवासी ट्रक चालक ज्ञानेंद्र प्रसाद शुक्ला (26) गंभीर रूप से घायल हो गया।

दूसरे ट्रक का चालक व क्लीनर वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालकर पीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त पड़े ट्रक की वजह से करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन से दोनों ट्रकों को हटवाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें