फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, एक की मौत

Tue, 19 May 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से हाइवे पर श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलट गया। उस पर सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई। 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


फतेहपुर जनपद के रामचरण का डेरा (असोथर) निवासी श्रवण कुमार (35) पुत्र रामलाल सोमवार को सुबह परिवार के साथ अपने दो वर्षीय पुत्र शिवम का मुंडन कराने टेंपो से चित्रकूट जा रहे थे। अतर्रा से कुछ दूरी पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो सड़क किनारे पलट गया।

श्रवण कुमार और उसकी पत्नी सरस्वती (32) व भतीजा कमलेश (20) सहित 6 श्रद्धालु घायल हो गए। अतर्रा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय श्रवण की मौत हो गई।
विज्ञापन


मामूली घायलों को मरहम-पट्टी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अतर्रा थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें