खप्टिहाकलां। रंजिश के चलते छह लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। भाजपा कार्यकर्ता पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में गुरुवार को पैलानी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा निवासी बाबूराम निषाद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह 12 सितंबर को शाम साढ़े सात बजे अपने घरेलू काम से तिराहे पर आया था। तभी रामनरेश, शिवनरेश, राजनरेश, रजनीश, अनीश, व शिव शंकर ने लाठी-डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया।
उसे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके पुत्र को भी फर्जी केस में फंसाया था। इसी रंजिश के चलते जान से मारने की कोशिश की गई है। तहरीर के आधार पर पैलानी थाने में छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पैलानी थानाध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।