बांदा। निमंत्रण के समय आपस में खानदानियों में विवाद हो गया। अभद्रता करने पर लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में दोनों ओर से पिता-पुत्र समेत तीन घायल हो गए।
देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी चुनूबाद (70) व उसका पुत्र वीरेंद्र (29) गुरुवार की शाम अपने घर में थे तभी उनके पारिवारिक लोगों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीट दिया।
उधर, दूसरी ओर से धीरज व उसके परिजनों का कहना है कि वीरेंद्र ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे पीटा है। घटना की देहात कोतवाली में तहरीर दी है।