फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मौरंग खदान के रास्ते पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 18 Oct 2025 02:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 29 श्रवण। फाइल फोटो।
विज्ञापन
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव में शुक्रवार तड़के मौरंग खदान के रास्ते पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक बृहस्पतिवार की रात घर से खदान की ओर गया था, लेकिन सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रारंभिक जांच में अधिक शराब पीने से मौत की बात कह रही है।
विज्ञापन

मरौली गांव निवासी 30 वर्षीय श्रवण सिंह बृहस्पतिवार की रात गांव की पांच नंबर खदान की ओर गया था। उसके खेत उसी रास्ते से लगे हैं, जहां से मौरंग भरे ट्रक निकलते हैं। श्रवण अक्सर वाहनों से रास्ते का रुपया वसूलता था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने खदान संख्या छह के रास्ते पर उसका शव मिला। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।
शव की स्थिति देखकर परिजनों ने आशंका जताई कि शराब के नशे में विवाद के दौरान खदान कर्मियों ने पीटकर उसकी हत्या की है। उनके अनुसार गले और पेट के नीच चोट के निशान हैं। संदेह जताया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को तीन किमी दूर ले जाकर सड़क किनारे फेंका गया है। मृतक के चचेरे भाई विचित्र सिंह ने बताया कि यदि मौत स्वाभाविक होती तो शव दूसरी जगह क्यों फेंका जाता। इससे साफ है कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

श्रवण तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अपने हिस्से की 30 बीघा जमीन में खेती करता था। थाना निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि युवक शराब का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी लिवर खराब होने से मृत्यु की पुष्टि हुई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें