फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता युवक का शव जंगल में लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर से लापता युवक का शव 14 घंटे बाद जंगल में फंदे से लटका मिला। परिजन बीमारी और आर्थिक तंगी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करना बता रहे हैं। उधर, शादी के दो साल बाद ही मायके में फांसी लगाकर जान देने वाली युवती के शव का दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। परिजनों के मुताबिक गर्भपात हो जाने पर क्षुब्ध थी।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र व कस्बा निवासी कमल पाल (35) पुत्र रामबहादुर पाल का शव शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे घर से दो किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर रस्सी के फंदे में लटकता मिला। बड़े भाई रमेश की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
भाई ने बताया कि कमल शुक्रवार की रात घर से लगभग 9 बजे बिना बताए निकल गया था। सुबह फांसी की सूचना मिली। वह अपने पीछे पत्नी रीता और एक पुत्री छोड़ गया है। पांच साल पूर्व शादी हुई थी। भाई के मुताबिक तीन साल से टीबी रोग के चलते कमल कामकाज न कर पाने से परेशान था। इसके पूर्व वह मुंबई में 20 से 25 हजार रुपये कमाता था।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में जौहरपुर (तिंदवारी) गांव निवासी अर्चना निषाद (25) पत्नी विशंभर निषाद ने अपने मायके निभौर (बबेरू) में शुक्रवार की शाम दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी।
शनिवार को डॉ. शिवसागर व डॉ. शिवकुमार मौर्या के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। मृतका के पिता जैमुन निषाद ने बताया कि पति विशंभर के सूरत (गुजरात) मजदूरी करने चले जाने पर अर्चना तीन माह पूर्व मायके आ गई थी। उसके छह माह का गर्भ था। हाल ही में गर्भपात हो जाने से क्षुब्ध थी। यह भी आरोप लगाया कि अर्चना पति के साथ सूरत जाने की जिद कर रही थी, लेकिन वह साथ नहीं ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें