बांदा। केन नदी में अज्ञात वृद्ध का शव उतराता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कारागार चौकी प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी ने मल्लाहों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से शिनाख्त कराई। कोई भी शव की शिनाख्त नहीं कर सका।
चौकी प्रभारी ने बताया कि वृद्ध की उम्र लगभग 70 वर्ष है। जिस्म पर सफेद धोती और हल्के पीले रंग का कुर्ता व काली सदरी थी। उसके पास मटमैले रंग का शाल भी बरामद हुआ है।
पूछताछ के दौरान कुछ लोगों ने वृद्ध के पुल से नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी करने की बात बताई है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।