खप्टिहाकला। दिवंगत सैनिक के घर पर सांत्वना देने वालों का मंगलवार को तांता लगा रहा। पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह मंगलवार को लखनऊ से दिवंगत सैनिक त्रिमोहन के अतरहट स्थित घर पहुंचे। बेटे यशवर्धन को सांत्वना दी। कहा कि हर मोड़ पर मै साथ खड़ा हूं। दिवंगत के बड़े भाई मुन्ना सिंह ने बताया कि उत्तराखंड की नीलम पहाड़ी से पैर फिसलने से गिरकर छोटे भाई त्रिमोहन की मौत हुई।
एक साल पहले ही बीएसएफ जवान सुरजीत सिंह की भी मौत बीमारी के चलते हो गई थी। बताया कि दिवंगत त्रिमोहन सिंह के दो लड़के हैं।
बड़ा बेटा यशवर्धन व छोटा बेटा रियांश है। पूर्व डीजीपी ने बताया कि इस परिवार ने देश हित में बड़ी कुर्बानी दी है जो कभी व्यर्थ नहीं जाएगी।इसके अलावा कांग्रेस, सपा व बसपा सहित भाजपा नेताओं ने दिवंगत के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।