फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फसलों की रखवाली करने गए किसान का शव कुएं में मिला

Sat, 13 Sep 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कसहाई के कुंजन पुरवा में शुक्रवार को कुएं में एक किसान का शव मिला। परिजनों ने मवेशी हांकते समय कुएं में गिरने की जानकारी दी।
विज्ञापन

घटना दो दिन पहले की बताई गई है। पुलिस को सूचना दी गई है। कसहाई के कुंजन पुरवा निवासी तीरथ प्रसाद ने बताया कि बुधवार रात को उसके पिता लालमनि (47) फसलों की रखवाली के लिए खेत गए थे।
वहीं अन्ना मवेशियों को खदेड़ते समय कुएं में गिर गए थे। सुबह घर नहीं पहुंचे तो खोजबीन शुरु की लेकिन कुछ पता नहीं चला। लगातार खोजबीन कर रहे थे। शुक्रवार सुबह कुएं में गिरने की आशंका पर टॉर्च लगाकर देखा तो पिता का शव पानी में उतरा रहा था। अन्य परिजनों व पुलिस को शव की जानकारी दी। पुलिस ने लोगों को कुएं में उतारकर शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी दो बेटी व तीन बेटे हैं। चौकी प्रभारी गल्ला मंडी संत कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें