फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता किसान का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो दिन से लापता किसान का शव गांव के तालाब में मिला। परिजनों ने शराब पिलाने के बाद गला घोटकर हत्या करने और शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कतरावल गांव की है। यहां के संतोष कुमार (28) पुत्र राजकुमार सिंह बृहस्पतिवार की शाम गांव निवासी अपने मौसा राजेश सिंह के यहां जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
शुक्रवार की शाम खेत से घर लौट रहे संतोष के भाई हुकुम सिंह को तालाब में उसकी चप्पल उतराती मिली। जानकारी पर मौसा ने संतोष के घर न आने की बात कही तो पुलिस को सूचना दी गई। शनिवार को सुबह पंपिंग सेट से पानी निकालने पर संतोष का शव झाड़ियों में फंसा मिला। तालाब घाट किनारे पड़ी शराब की शीशी पुलिस ने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

किसान के भाई हुकूम सिंह ने आरोप लगाया कि संतोष की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया। घटना से पूर्व उसे शराब भी पिलाई गई। मृतक खेतीबाड़ी करता था। शहर कोतवाल इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक के जिस्म में चोट के निशान नहीं पाए गए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। परिजनों से कोई तहरीर भी नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस गांव के तीन युवकों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें