फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का दो दिन बाद तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरन। बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा गांव में गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गई। गांव वालों की सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलाया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान देहात कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी अनिल पुत्र प्रहलाद के रूप में हुई है। उम्र लगभग 35 वर्ष थी। दो दिन पूर्व वह गांव के दोस्त के साथ बाइक पर निकला था। भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
गुरुवार को सड़क किनारे स्थित तालाब में राजकुमार नामक ग्रामीण मछली का शिकार कर रहा था। तभी उसे पानी में पड़ा शव दिखाई दिया। मृतक के जिस्म में टीशर्ट और पैंट थी। राजकुमार ने गांव वालों को खबर दी। गांव से ओरन चौकी इत्तकिला पहुंची। चौकी प्रभारी संजय सिंह मौके पर आए और शव को पानी से बाहर निकलाकर शिनाख्त कराई।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद मवई गांव से आए प्रहलाद ने शव अपने पुत्र अनिल का बताया। साथ ही यह भी बताया कि मंगलवार को अनिल अपने गांव के दोस्त सिद्दीक पुत्र फूल खां के साथ उसकी ससुराल भीती (कमासिन) गांव गया था। फिर लौटकर नहीं आया। फोन स्विच ऑफ हो गया।
प्रहलाद ने बताया कि सिद्दीक के घर जाकर अनिल के बारे में पूछा तो उसने कहा कि अनिल ओरन में किसी काम से रुक गया है। शाम तक आने को कहा है। जबकि अनिल की बाइक सिद्दीक के घर में थी।
उधर, मृतक के छोटे भाई मनोज ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या की गई है। 8 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। कोई संतान नहीं हुई। बिसंडा थाना इंसपेक्टर प्रतिमा सिंह ने आशंका जताई कि शराब के नशे में तालाब में गिर जाने से मौत हुई। चौकी प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें