फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में भी जल निगम के छह अभियंता और दो लिपिक बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सपा शासन में जल निगम में सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं की की गई भर्ती हाईकोर्ट के आदेश पर शासन द्वारा रद्द कर दिए जाने का असर यहां भी पड़ा है। यहां स्थित जल निगम 16वीं शाखा और यांत्रिक शाखा में तैनात 6 अभियंताओं और दो लिपिकों की सेवाएं भी खत्म हो गई हैं। इन सबकी यहां वर्ष 2017 में तैनाती हुई थी।
विज्ञापन

सपा सरकार में जल निगम में 1304 अभियंताओं और कर्मचारियों की भर्ती हुई थी। बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर शासन ने एसआईटी से जांच कराई। दो दिन पूर्व 3 मार्च को यह सभी भर्तियां निरस्त कर दी गई हैं।
निरस्तीकरण में यहां जल निगम 16वीं शाखा में तैनात सहायक अभियंता शुभम कुमार (इटावा) और अवर अभियंता चंद्रेश कुमार (मिर्जापुर) तथा लिपिक पंकज वर्मा (बांदा) सहित जल निगम यात्रिंक शाखा में तैनात अवर अभियंता अजय कश्यप (महोबा), तैय्यब खां (सीतापुर), सुनील कुमार (एटा) तथा संजय सिंह (लखनऊ) और लिपिक हर्षित अग्रवाल (उरई) शामिल हैं।
विज्ञापन

16वीं शाखा अधिशासी अभियंता गौरव चौधरी ने बताया कि शासन के आदेश पर इन सभी अभियंताओं और कर्मियों को पदमुक्त कर शासन को सूचना भेज दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल इनसे किसी तरह की कोई रिकवरी के आदेश नहीं हैं। जितने दिन काम किया है उसका वेतन भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें