बांदा। मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बाईपास पुल के पास सोमवार को शाम संदिग्ध परिस्थितियों में पत्थरों पर शव पाया गया। आयु लगभग 40 वर्ष है। बाद में उसकी शिनाख्त बिसंडा थाना क्षेत्र के रगौली भटपुरा गांव निवासी उत्तम सिंह पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता (खादीवाला) ने बताया कि उत्तम जिला अधिवक्ता संघ में चौकीदार था।
अध्यक्ष के मुताबिक उसने पुल से कूदकर आत्महत्या की है। अध्यक्ष ने संघ की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की है। उधर, कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से बीमार बताया गया है।