पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को तिंदवारी व
जसपुरा ब्लाक के बीडीसी के लिए 653 और डीडीसी के छह वार्डों के लिए 88
नामांकन पत्र खरीदे गए। गुरुवार से नामांकन होगा। उधर, पहले चरण की जांच
में डीडीसी के 239 नामांकन पत्रों में सभी वैध पाए गए। गुरुवार को भी जांच
होगी।
तिंदवारी ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्डों की संख्या
89 है। यहां बुधवार को 169 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। जसपुरा ब्लाक में
53 बीडीसी वार्डों में 123 नामांकन पत्र खरीदे गए।
दोनों ब्लाकों
में अब तक 653 लोगों ने पर्चे खरीदे हैं। उधर, जिला पंचायत सदस्य के लिए
वार्ड-आठ (बबेरू पंचम) में 17, वार्ड-नौ (तिंदवारी प्रथम) में 12, वार्ड-10
(तिंदवारी द्वितीय) में 15, वार्ड-11 (तिंदवारी तृतीय) में 10, वार्ड-12
(जसपुरा प्रथम) में 14 और वार्ड-13 (जसपुरा द्वितीय) में 20 प्रत्याशियों
ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
गुरुवार को डीडीसी के लिए कलेक्ट्रेट
कोर्ट कक्ष और बीडीसी के लिए संबंधित ब्लाक मुख्यालयों में सुबह आठ से शाम
चार बजे तक तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।