फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीए सेमीफाइनल और स्टेडियम ‘ए’ फाइनल में

Fri, 27 Feb 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय के तत्वाधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन डीसीए ने सेमीफाइनल और स्टेडियम ‘ए’ ने फाइनल में जगह बनाई। शनिवार को फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को पहला मैच डीसीए क्लब और जेके इलेविन के बीच खेला गया। टास जीतकर जेके इलेविन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रनों का लक्ष्य दिया।

सर्वेश ने 30 रनों का योगदान दिया। जवाब में कपिल के शानदार अर्द्धशतक (62 रन) और मोहम्मद के 25 रनों की बदौलत डीसीए ने 8 विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अंपायर प्रवेश सिंह व राहुल यादव रहे। डीसीए अध्यक्ष विनोद यादव, सचिव वासिफ जमां खां, शारिक न्याजी, विनय श्रीवास्तव, राजेंद्र अवस्थी, सुशील सुमन आदि मौजूद रहे। मैच का उद्घाटन बीपी फाउंडेशन अध्यक्ष सुनील यादव ने किया।
विज्ञापन


मैच के पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम ‘ए’ और केसीएनआईटी के बीच मुकाबला हुआ। स्टेडियम ‘ए’ टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन का लक्ष्य रखा।

मोहित सिंह ने 50 और अजय यादव ने 53 रनों की पारी खेली। मनोज ने 40 रनों का योगदान किया। जवाब में केसीएनआईटी की पूरी टीम 60 रनों पर सिमट गई।

टीम का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम ‘बी’ व डीसीए के बीच होगा। उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, क्रिकेट कोच जितेंद्र यादव, दुर्गेश भदौरिया, अमित तिवारी और संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें