फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की शादी के लिए आए 3.60 करोड़

Sat, 25 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
Women - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में चालू वित्तीय वर्ष में चारों जिलों के 1800 गरीब लोगों को बेटी की शादी के लिए 20-20 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा। सामान्य जाति के 400 और अनुसूचित जाति के 1400 लोगों का चयन होगा। शासन ने इसके लिए 3.60 करोड़ रुपये दिए हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने बताया कि चित्रकूटधाम मंडल के गरीब और पात्र व्यक्तियों को बेटी की शादी के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मिल गए हैं। जिलाधिकारियों के निर्देशन में इसकी जांच की जा रही है। आयुक्त ने बताया कि बांदा जिले में 1081 आवेदन मिले हैं। एसडीएम के पास 118 और बीडीओ के पास 945 आवेदन जांच के लिए लंबित हैं। चित्रकूट मेें 504 आवेदन मिले हैं।

79 एसडीएम के पास 425 बीडीओ के पास जांच के लिए लंबित हैं। तीन आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। हमीरपुर में 823 लोगोें ने आवेदन किया है। इनमें 115 की जांच एसडीएम और 708 की जांच बीडीओ के पास है। 72 आवेदन निरस्त किए गए हैं। महोबा में 787 आवेदन आए हैं। कमिश्नर ने कहा कि चारों जिलों में समारोह में अनुदान का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, बांदा के जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीके पाठक ने बताया है कि अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग को छोड़कर अन्य गरीबों की पुत्रियों की शादी के लिए अनुदान लेने को ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें पारदर्शिता लाने के लिए वेबसाइट उपलब्ध है। आवेदक इसके जरिये अपनी कठिनाई जानकर दूर कर सकेगा। टोल फ्री नंबर 18001805131 पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें