बांदा। भाजपा ने चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में अपनी जिला कमेटियां घोषित कर दी हैं। हरेक जिले में अध्यक्ष सहित 17 पदाधिकारी घोषित किए हैं। पूरे मंडल में 68 पदाधिकारी नियुक्त हुए हैं। हरेक जिले में जिलाध्यक्ष सहित छह उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, छह मंत्री और एक कोषाध्यक्ष शामिल किए गए हैं। नौ महिलाओं को भी पदाधिकारी बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य फिलहाल घोषित नहीं किए गए। अल्पसंख्यक वर्ग से किसी को भी कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली है।
कई महीनों से भाजपा की जिला कमेटियों की घोषणा का इंतजार हो रहा था। चारों जिलों में पिछले दिनों नए अध्यक्षों की तैनाती के बाद पुरानी कमेटियां खत्म हो गई थीं। घोषित सूची बांदा जिले में इंद्रपाल सिंह पटेल जिलाध्यक्ष, देवमूरत द्विवेदी, अखिलेश नाथ दीक्षित, दिलीप राजपूत, संजय सिंह, मृगेंद्र चतुर्वेदी और सत्यदेव अवस्थी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
महामंत्री पद पर प्रेम नारायण द्विवेदी, विवेकानंद गुप्ता और जागृति वर्मा शामिल हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। मंत्री पद पर ओम प्रकाश प्रजापति, राजेश सिंह परिहार, मुदित शर्मा, बीना रानी, बुद्धराज सिंह और सौरभ गुप्ता को नियुक्त किया है।
चित्रकूट में अशोक जाटव जिलाध्यक्ष के साथ चंद्र प्रकाश खरे, शिवशंकर सिंह, राघवेंद्र सिंह, आनंद प्रताप सिंह और पंकज अग्रवाल उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। महामंत्री पद पर तीरथ प्रसाद तिवारी, विकास मिश्र और रघुनाथ जायसवाल की ताजपोशी हुई है। संतोष जायसवाल यहां कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। मंत्री पद पर हरिवंश तिवारी, मुन्नालाल प्रजापति, सीताराम पासवान, पुष्पा सोनी, प्रकाशचंद्र शुक्ला और बृजेश पांडेय नियुक्त किए हैं।
महोबा जिले में भाजपा हाईकमान ने जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर के साथ उपाध्यक्ष पद पर विमला दीक्षित, कमलेश बाबू प्रजापति, ममता भदौरिया, अरुण सक्सेना, मोहनलाल रैकवार और मयंक तिवारी नियुक्त किए गए हैं। महामंत्री पद पर संदीप शुक्ला, अवधेश गुप्ता और डॉ.अजय विक्रम महान की नियुक्ति हुई है। नीरज गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। मंत्री पद पर योगेश मिश्रा, उर्मिला राजपूत, जयपाल सिंह, संजय पस्तौर, मोहनलाल कुशवाहा और हरिदास अनुरागी को शामिल किया गया है।
हमीरपुर जिले में जिलाध्यक्ष संतविलाश शिवहरे के साथ उपाध्यक्ष पद पर रामदत्त पांडेय, नरविंद सिंह, आशीष पालीवाल, राजेंद्र द्विवेदी की ताजपोशी हुई है। महामंत्री में गणेश बाबू यादव, मदन राजपूत और कृष्ण कुमार त्रिवेदी केा शामिल किया गया है। मंत्री पद के लिए रामजीवन राजपूत, देवी सिंह तोमर, ज्ञानवेंद्र कुशवाहा, महेंद्र सिंह, शकुंतला निषाद और रेखा चंदेल के नाम घोषित किए गए हैं।